आजमगढ़ : सड़क हादसे में मजदूर व किसान की मौत, चार घायल

Youth India Times
By -
0

अहरौला व निजामाबाद क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। जिले के अहरौला एवं निजामाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसों में दो अधेड़वय किसान व मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। अहरौला क्षेत्र में हुई दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बोलेरो वाहन की चपेट में आने से चार अन्य लोग घायल हो गए। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
अहरौला थाना क्षेत्र के युधिष्ठिरपट्टी ग्राम निवासी रणधीर गौड़ शनिवार की शाम घर से सब्जी की खरीदारी करने के लिए स्थानीय बसहीं बाजार के लिए निकले थे। गांव के बाहर स्थित सड़क पर निकलते ही अहरौला बाजार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से रणधीर को टक्कर मारते हुए गोपालगंज की ओर निकल गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें जिला मुख्यालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही घायल रणधीर ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर लौटे और मौत की जानकारी अहरौला थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार की आजीविका चलाने के लिए मजदूरी करता था। उसके एक पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी रामहरख शनिवार की शाम किसी कार्यवश क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव गए थे। वापस घर लौटते समय वह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे वाहन को चालक सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)