आजमगढ़: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए हुआ यज्ञ हवन

Youth India Times
By -
0

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से सपा नेताओं ने की मां दुर्गा की पूजा
आजमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जारी है। सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से पूजा-पाठ शुरू कर दिया।
मंगलवार की दोपहर रैदोपुर स्थित दुर्गाजी मंदिर परिसर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर सपा नेताओं ने शारदीय नवरात्रि के अन्तिम दिन पूजा पाठ करते हुए यज्ञ हवन किया। निवर्तमान जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी अशोक यादव ने बताया कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक नहीं है। हम लोगों ने नेता जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामना लेकर पाठ और हवन किया। नेताजी स्वस्थ हों और वापस से हम लोगों का मार्गदर्शन करें। भगवान से यही कामना की गई है। इस दौरान अशोक यादव, पवन पांडेय, धीरज यादव, दीपक, प्रभात, प्रमोद, विपुल, अंजलि सिंह यादव, अस्मिता यादव, अश्विन यादव, अंजलि सिंह यादव आदि ने नेताजी के जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)