आजमगढ़: घाघरा की बाढ़ में बह गया अधेड़

Youth India Times
By -
0

dummy photo

घर लौटते समय हुई घटना, पुलिस छानबीन में जुटी
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी मल्हपुरवा निवासी एक व्यक्ति घाघरा की आई बाढ़ में बह गया। उसके चचेरे भाई द्वारा थाने में तहरीर दे दी गई है। मामला बीती 11 अक्टूबर की शाम का बताया जा रहा है। पुलिस उसके शव की छानबीन में लग गई।
बता दें कि नन्दलाल गिरी उम्र 46 वर्ष पुत्र रामआसरे गिरी ग्राम आराजी मल्हपुरवा थाना महाराजगंज 11 अक्टूबर की सुबह अपने घर से बाजार के निकला। बीच में रास्ते में पानी को पार करते हुए वह बाजार चला गया। तेज गति से बढ़ रही घाघरा नदी के चलते उक्त रास्ता पर काफी गहरा पानी हो गया। जब शाम को नन्दलाल उक्त रास्ते पर घर जाने के लिए चला तो पानी गहरा होने के कारण वह उसमें समा गया। परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसका चप्पल पानी से डूबे गन्ने के खेत में बरामद हुआ है। नन्दलाल के चचेरे भाई सुरेश चन्द गिरी एडवोकेट ने इस बावत महराजगंज थाने में तहरीर दे दी है।

बताते चलें कि घाघरा नदी के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर ने गुरुवार को 24 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। बदरहुआ गेज पर नदी खतरा निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। महुला से हैदराबाद तक बांध में कई स्थानो पर रिसाव शुरू हो गया है। छितौनी गांव के पास नदी का पानी बांध से ओवरफ्लो हो रहा है। जिसे रोकने के लिए लोग लगे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों महुला, बरामदपुर, दाम महुला, सहबदिया, हाजीपुर, चक्की हाजीपुर, देवाराखास राजा, झण्डी का पुरवा, श्री लोचन का पुरवा, सोनौरा, रोशनगंज, हैदराबाद सहित दो दर्जन गांवों मे पानी भर गया है। लोग घर से पलायन कर बांध पर शरण ले रहे हैं। बाढ़ खंड के अधिकारिया ने जलस्तर और बढ़ने की चेतावनी दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)