आजमगढ़ : रामलीला के मंच पर चल रहा था लड़कियों का डांस

Youth India Times
By -
0

Dummy photo

क्षेत्रीय लोगों ने वीडियो बनाकर सीएम को किया ट्वीट
हरकत में आई पुलिस करवाया बंद
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुआरी नरायनपुर में चल रही रामलीला में लड़कियों के नृत्य को पुलिस ने बंद करा दिया। रामलीला के मंच पर लड़कियों के चल रहे नृत्य का क्षेत्र के लोगों ने वीडियो बनाकर सीएम को ट्वीट कर दिया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
अमुवारी नरायनपुर गांव में श्रीराम शाखा समिति की ओर से 26 सितम्बर से रामलीला किया जा रहा था। रामलीला के मंच पर बाहर से बुलाई गई लड़कियों का नृत्य कराया जा रहा था। जो क्षेत्र के लोगों को नागवार लग रहा था। रामलीला मंच पर लड़कियों के नृत्य की किसी ने वीडियो बनाई और मुख्यमत्री को ट्वीट कर दिया। पुलिस मंगलवार की रात रामलीला में पहुंची। इस दौरान लड़कियों का नृत्य चल रहा था। पुलिस ने लड़कियों के हो रहे नृत्य को बंद करा दिया। आगे उन्होंने कहा लड़कियों का नृत्य नहीं होना चाहिए। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया रामलीला का परमिशन लिया गया है लड़कियों के नृत्य की परमिशन नहीं ली गई है। रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया अमुवारी नरायनपुर में गांव 60 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जाता है। लेकिन कुछ लोग द्वेष बस इसकी शिकायत कर दी। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)