फिर छलका शिवपाल का दर्द, अखिलेश पर जमकर निकाली भड़ास

Youth India Times
By -
0

एटा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में तहसीलों में जमकर वूसली हो रही है। ऊपर अगर कोई मंत्री अथवा एमएलए सिफारिश के लिए फोन कर देता है तो पैसा दोगुना हो जाता है। प्रदेशभर के लोग परेशान हैं लेकिन सरकार कहती है कि भ्रष्टाचार जड़ से खत्म कर दिया। अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव पर भी जमकर भड़ास निकाली।
जिला पंचायत परिसर में युदकुल पुनर्वास मिशन के तहत सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगारी का शिकार हो रहे हैं। अगर यह बेरोजगार रहेंगे काम चलने वाला नहीं है। इस मिशन के माध्यम से पांच काम बताए हैं। उन सभी कार्यों को हम कराएंगे। जातीय गणना होनी चाहिए। जितनी जिसकी संख्या उतनी उसकी भागीदारी होनी चाहिए। इसीलिए यह मिशन बनाया है।
अधिकारियों ने प्रदेश में क्या गति बना रखी है। अगर मंत्री अथवा एमएलए की सिफारिश आने पर और भी रिश्वत बढ़ जाती है। अधिकारी कहते ही उनको भी हिस्सा देना पड़़ेगा। ऐसे नौकरशाही के खिलाफ लड़ना पड़़ेगा। पहले हम लोग हर साल जेल जाते थे। बीते पांच वर्षों में कोई धरना नहीं दिया। जब बसपा की सरकार थी तब कितने धरना होते थे तब उनको हटना पड़ा था। इस लड़ाई को फिर लड़ना होगा। जितने भी वंचित लोग है उनका हम एकत्रित करेंगे। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)