आजमगढ़: फिर पुलिस टीम पर हुआ हमला

Youth India Times
By -
0

तस्करों का पीछा कर रही डायल 112 पर हुई पत्थरबाजी
आजमगढ़। फिर पशु तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। पवई थाना क्षेत्र के फूलसराय गांव के पास दो पिकअप सवार पशु तस्करों ने पुलिस पर ईंट पत्थर से हमला कर डायल 112 के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। ईंट पत्थर लगने से एक होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस का पीछा करने पर पशु तस्कर फरार हो गए। क्षेत्र के कलान चौराह पर गुरुवार की रात में पुलिस व होमगार्ड की ड्यूटी लगी हुई थी। रात में दो पिकअप से पशु तस्कर पहुंचे। एक पिकअप पर चार व दूसरे पर पांच लोग सवार थे। पुलिस को देख कर ईंट पत्थर चलाने लगे। इसके बाद होमगार्ड ने थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही नजदीक में गश्त कर रही डायल 112 की पुलिस ने फूलसराय गांव के पास पिकअप सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पशु तस्करों ने अप्रत्याशित रूप से पुलिस पर हमला करते हुए शाहगंज की ओर भागने गले। पथराव से डायल 112 का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने उनका पीछा किया सभी शाहगंज की ओर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात पिकअप सवारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। इसके साथ ही एक दिन पूर्व बरदह थाना क्षेत्र के उसरगांव में पशु तस्करों ने पुलिस जीप पर हमला कर दिया था। पिकअप से धक्का मार कर पुलिस वाहन को सड़क से नीचे गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)