आजमगढ़: अटेवा की जिला इकाई का हुआ विस्तार

Youth India Times
By -
0

विनीता सिंह को बनाया गया महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी
हरैया तथा अजमतगढ़ ब्लॉक इकाई का हुआ पुनर्गठन
आजमगढ़। पुरानी पेन्शन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत संगठन अटेवा (आल टीचर्स एण्ड इम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन) की एक बैठक कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुआर, बैदौली, ब्लॉक हरैया, आजमगढ़ के परिसर में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी के जिला अध्यक्ष राम समूझ तथा कार्यक्रम का आयोजन विद्यासागर पटेल ने किया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार सहित ब्लाॅक अजमतगढ़ व हरैया के अटेवा की कार्यकारिणी के गठन की कार्यवाही की गई। विनीता सिंह प्रभारी अटेवा महिला प्रकोष्ठ आजमगढ़, सूर्यभान यादव, बिन्दू यादव एवं रीना सिंह सदस्य जिला कार्यकारिणी अटेवा आजमगढ़ मनोनीत किया गया।
अटेवा हरैया का पुनर्गठन करते हुए विद्यासागर पटेल जी, सूर्यप्रकाश राय जी, राजकेश पटेल जी एवं सत्यनारायण यादव जी को संरक्षक एवं रविशंकर यादव, महातम यादव, आनन्द कुमार, मनोज कुमार एवं अजय कुमार पाण्डेय को सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। ब्रजेन्द्र शर्मा को अध्यक्ष, सूर्यभान यादव को महामंत्री ,राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष,प्रवीण कुमार राय, रविप्रताप पटेल, समरजीत राम एवं शाहिद परवेज़ को उपाध्यक्ष, आलोक कन्नौजिया, उमापति यादव एवं अंशू राय जी को संगठन मंत्री, धीरेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश,वृजेश पटेल को संयुक्त मंत्री, बैजनाथ यादव, सावित्री रानी कटियार व निशा राय को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रभारी,वृजेश मौर्य को सोशल मीडिया प्रभारी, बलिराम सिंह व दुर्गेश गुप्ता को सोशल मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अमेरिका पटेल, राजीव यादव, विनोद यादव, कमलेश यादव, संजय पटेल, अरविंद विश्वकर्मा, योगेन्द्र पटेल को सदस्य ब्लाक कार्यकारिणी मनोनीत किया गया व इसके साथ ही समस्त न्याय पंचायतो के लिए न्याय पंचायत प्रभारियो को भी मनोनीत किया गया।
इसी प्रकार ब्लाॅक इकाई अजमतगढ़ का पुनर्गठन करते हुए घनश्याम विश्वकर्मा, दिनेश यादव, नूरआलम एवं वृजेश राय को संरक्षक, श्रीराम सिंह, सरिता मौर्या,मिथिलेश जी, दिनेश पाण्डेय, अंशू राय, सत्यप्रकाश पटेल, शम्भूनाथ सिंह को सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। सतीश सिंह पटेल को अध्यक्ष, अरविंद यादव को महामंत्री,दिनेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, संजय यादव,सतीश पटेल, पूनम गौतम व देवेन्द्रनाथ को उपाध्यक्ष, मानसिंह, निधि शर्मा, नागेन्द्र राम,सोनू यादव को संगठन मंत्री, नरेन्द्र भारती, रामदयाल पटेल,उमेश सोनकर, नरसिंह चौधरी संयुक्त मंत्री, रामबचन प्रजापति व देवेन्द्र कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, मनीष यादव व पंकज मौर्य को सोशल मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ ही रामकरन, संगीता, सतीश शुक्ला, वरूण पाण्डेय,नीरज मौर्य, शिवम यादव व दुर्गेश को सदस्य ब्लाक कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।
ब्लॉक की एक अच्छे शिक्षक और एक अच्छे वक्ता महातम यादव ने संघर्ष की रूपरेखा तय की और यह बताया कि यदि पेंशन को पाना है तो हमें हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा,बैठक में मुख्य अतिथि रुप में पधारे अटेवा आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने अटेवा के गठन से लेकर झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली बहाल होने तक के संघर्ष को विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि जिला जिला महामंत्री डॉ रामजी वर्मा ने पुरानी पेंशन आंदोलन की अटेवा की आगामी रणनीति यों के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि अटेवा के साथ पूरे जिले के सभी विभागों के लोगों को जोड़ने की एक योजना तैयार की गई है इस पर शीघ्र अमल किया जाएगा।सठियांव ब्लाॅक के महामंत्री सुनील कुमार यादव जी ने लोगों को अटेवा का सदस्य बनने के लिए आह्वान किया। उपाध्यक्ष अटेवा सठियांव आलोक कुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पुरानी पेन्शन बहाली की विजय गाथा को प्रसारित करने का निवेदन किया।भरत यादव सठियांव ने भी अटेवा को मजबूत बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक कार्यक्रम के आयोजक विद्यासागर पटेल जी ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया की अटेवा आजमगढ़ तथा हरैया की ब्लॉक इकाई पूरे जिले में ही नहीं प्रदेश में अपने कार्य के द्वारा एक कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)