आजमगढ़: प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति आवश्यक-अनिल सिंह

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमे लोगो से शांति पूर्ण मौहाल में पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर पर्व मनाने की अपील की गई। कोतवाल अनिल सिंह ने कहा कि प्रतिमा स्थापना की अनुमति आवश्यक है। पंडालों में अधिक शोर शराबा नही होना चाहिये। जिससे की बीमार लोगों को असुविधा न हो। पूजा पंडाल के आसपास असामाजिक तत्वों पर नजर रहनी होगी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। समिति के पदाधिकारियों की सूची मोबाइल नंबर सहित थाने पर उपलब्ध करा दें। पंडालों में मदिरा का इस्तेमाल कदापि न करे। किसी भी समस्या के समाधान के लिए इसकी सूचनाएं फोन पर अवश्य दे। पंडालों में अधिक भीड़ न होने पाए। इस दौरान दुर्गापूजा को लेकर क्षेत्रवासियों को विस्तृत जानकारी व हिदायतें दीं। अपील की गई कि सभी लोग श्रद्धा भाव से त्योहार मनाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)