आजमगढ़: हर गरीब के पास पक्का मकान पीएम की गरीबों के प्रति निष्ठा को दर्शाता है-रमाकांत मिश्र

Youth India Times
By -
0

सेवा पखवाड़े के तहत नमो प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

हर दिन एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है देश-राणा प्रताप सिंह
रिपोर्ट-शिव शंकर
आजमगढ़। भारतीय भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार की दोपहर 1 बजे केसरी तिराहा अतरौलिया स्थित मैदान में नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप सिंह थे। उपस्थित लोगों द्वारा नमो प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश और प्रदेश के हुए विकास कार्यों के चित्रों का लोगों ने अवलोकन किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेशी नीति के तहत विश्व में भारत को जो गौरव हासिल किया उसके उत्कृष्ट कार्यों को लोगों ने चित्रों के माध्यम से बखूबी समझा। नमो प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमारा देश हर दिन एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है उत्तर प्रदेश में योगी जी द्वारा विकास की जो पैमाना स्थापित किया जा रहा है उससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की तरफ अग्रसर हो रहा है।

मुख्य अतिथि रमाकांत मिश्र ने कहा कि आज हर गरीब के पास अपना पक्का मकान है जो पीएम मोदी के गरीबों के प्रति निष्ठा को दर्शाता है उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद तक भारत के माथे पर कश्मीर में 370 जैसे कलंक को साफ करके देश का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत से मित्रता करने को आतुर है यह पीएम की दूरगामी सोच का नतीजा है। 

रमाकांत मिश्र ने कहा कि अतरौलिया नगर पंचायत में 20 सालों समाजवादी पार्टी का कब्जा है, जिसके क्रियाकलापों पर उंगली उठाते हुए कहा कि अतरौलिया नगर पंचायत भ्रष्टाचार की बेदी बनी हुई है। अतरौलिया नगर पंचायत में यहां के रहनुमाओं द्वारा ट्रस्ट बनाकर के सरकारी संपत्ति को अपने नाम करा कर भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी की यह सीट निकलती है तो भ्रष्टाचारियों के हलक से भ्रष्टाचार की सारी कीमतों को वसूलने का कार्य किया जायेगा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश, हरि भान पांडे, रमेश सिंह रामू, नीरज मिश्रा, दीपक सिंह, रामाश्रय सोनकर, रामचंद्र, धर्मेंद्र निषाद, जयप्रकाश जयसवाल, रामजतन मोदनवाल, श्री राम निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)