लखनऊ में बड़ा हादसा; दीवार गिरने से 9 की मौत, 2 घायल
By -
Friday, September 16, 2022
0
लखनऊ। भारी बारिश के बीच लखनऊ में एक दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग इसमें घायल हैं। प्रशासन के अनुसार मारे गए लोग दिलकुशा के आर्मी इलाके में क्वार्टर्स के निर्माण के लिए लखनऊ आए थे। दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर दिलकूुशा के इस इलाके में अवैध ढंग से रह रहे थे। वही मजदूर इस हादसे के शिकार हुए हैं। मारे गए लोगों ने तीन बच्चे भी शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है।
Tags: