15 साल की बेटी को अपने पास भेजने को कहता है चौकी इंचार्ज

Youth India Times
By -
0

महिला ने की जलशक्ति मंत्री से शिकायत
शिकायत अनसुनी कर काजू खाते हुए निकल लिये मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह
बलिया। सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी के नेता आम जनता की शिकायत पर क्या प्रतिक्रिया करते हैं, इसके जीता-जागते उदाहरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला रो-रोकर मंत्री के सामने गुहार लगा रही है। लेकिन मंत्री जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महिला की गुहार को गंभीरता से सुनने के बजाए अपने कुर्ते की जेब से काजू निकालकर खा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बाबत मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की यह महिला बलिया के ही किसी पुलिस चौकी इंचार्ज की शिकायत कर रही है। महिला का इल्जाम है कि चौकी इंचार्ज उनकी 15 साल की बेटी पर गंदी नजर रखते हुए उसे अपने पास भेजने को कह रहा है। महिला के इस सनसनीखेज बयान पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने कुर्ते की जेब से काजू निकालकर खाते दिख रहे हैं। ममता त्रिपाठी नाम की एक पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति की सच्चाई मंत्री जी के आचार व्यवहार से दिख जाएगी। जल शक्ति मंत्री हैं मगर आँख का पानी मर गया है और शक्ति यानि नारी के लिए सम्मान जैसा भी कुछ नहीं है वरना ‘15 साल की लड़की माँग रहा है चौकी इंचार्ज’ इसके जवाब में भुनी काजू खाते न निकल लेते।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)