लव यू मम्‍मी-पापा, सॉरी मैं सरकारी नौकरी न पा सका

Youth India Times
By -
0

अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक ने भावुक पोस्‍ट के बाद यमुना में लगाई छलांग
आगरा। 'लव यू मम्‍मी पापा, मेरे मम्‍मी-पापा बहुत अच्‍छे इंसान हैं। मम्‍मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं।' वाट्सएप पर इस पोस्‍ट के बाद अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे आगरा के दयालबाग गांव के नगला तल्‍फी गांव में एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। युवक का मोबाइल और चप्पलें नाव में रखी मिली हैं।
युवक ने कूदने से कुछ देर पहले व्हाट्स एप स्टेटस पर खुदकुशी का स्टेटस भी लगाया था। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। कर्मवीर सिंह पौनिया सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। नौकरी न मिलने के कारण वह परेशान है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह ने बताया कि रात को ग्रामीणों ने सूचना दी कि कर्मवीर यमुना में कूद गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने अपने व्हाट्स एप स्टे्टस पर लिखा कि मम्मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं।
हालांकि किसी ने उसे कूदते हुए नहीं देखा। युवक तैरना भी जानता है। अंधेरे के कारण यमुना में तलाश संभव नहीं थी। सुबह युवक की तलाश कराई जाएगी। बढ़ी संख्या में ग्रामीण यमुना किनारे पहुंच गए थे। अपने स्तर से युवक की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना में पानी बढ़ गया है। कर्मवीर ज्यादा अच्छा तैरना नहीं जानता है। नौकरी न मिलने के कारण परेशान है इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)