आजमगढ़: शादी का झांसा देकर इज्जत लूटने का सह अभियुक्त गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। अतरौलिया थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरवय लड़की की इज्जत लूटने वाले सहअभियुक्त को सोमवार की सुबह सरकारी अस्पताल के समीप गिरफ्तार कर लिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के गंगापुर खास ग्राम निवासी सुजीत पुत्र रामसरन उसकी किशोर वय पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और उसे अपनी हवश का शिकार बनाता रहा। इस वजह से शारीरिक शोषण का शिकार हुई किशोरी लगभग तीन माह की गर्भवती है। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष जब अभियुक्त के घर शिकायत करने पहुंचा तो अभियुक्त पक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष को मारने के लिए दौड़ा लिया और जानमाल की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने बीते शनिवार को सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। सोमवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि इस मामले में आरोपित रवि सिंघानिया पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम बढ़या अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल के पास मौजूद है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)