आजमगढ़: यशवन्त सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Youth India Times
By -
0

देश की मिट्टी से हर भारतीय को अटूट लगाव-यशवन्त सिंह
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहवान पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रानीपुर गांव में शहीद बिहारी सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण से आरंभ होकर रानीपुर चौक पर स्थापित वीर चक्र विजेता केदार सिंह की मूर्ति तथा रानीपुर डिग्री कालेज में डुमरांव सिंह पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वाहनों का काफिला फत्तेपुर, चकिया, सुलतानीपुर, चिरैयाकोट, औसतपुर, मंदे, बबुरा, धनहुआ, सेमा, रोशनपुर होते हुए जहानागंज के मवेशखाना पर पहुंचा, जहा नेता सुभाष चंद्र बोष और अमर शहीद शौर्य चक्र विजेता कृष्ण कुमार सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वंदेमातरम का उद्घोष किया। इसके पश्चात काफिला चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पहुंचा, जहां एमएलसी यशवन्त सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मूर्ति पर माला पहनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, चंद्रशेखर जी का नाम रहेगा‘ घर घर तिरंगा फहराएंगे, आजादी का जश्न मनाएंगे’ का उद्घोष किया।
इस अवसर पर यशवन्त सिंह ने कहा देश की मिट्टी से हर भारतीय को अटूट लगाव है इस तिरंगे की रक्षा के लिए ही सीमा पर हमारे देश का जवान गोली खाता है, जब यह तिरंगा घरों-घरों पर फहरेगा तो देश के बच्चे-बच्चे में कुर्बानी का जज्बा पैदा होगा। पूरे देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब आजादी के इस महोत्सव को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए घर-घर तिरंगा लहराने एवं जन-जन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने की मुहिम चलाई है। इसके लिए हम देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हम सब आभारी है। इस अवसर पर एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू, अरुण सिंह, गोमती यादव, श्रीमती सोनी राज, रमेश कनौजिया, अरविंद सिंह, विजयबहादुर सिंह, सहजाद, उदय शंकर चौरसिया, अशोक पांडेय, लाल बहादुर सिंह लालू, मनोज राम, संतोष राजभर, पंकज यादव, रामवतार जायसवाल, रामनिवास चौहान, रणधीर सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)