आजमगढ़: कलेक्ट्रेट को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए ग्रेड वेतन उच्चीकरण का शासनादेश जारी हो

Youth India Times
By -
0

कहा, 22 सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए शासन को दिया जाए नोटिस
एक माह के अंदर सम्मानजनक निस्तारण न होने पर होगा आंदोलन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रिीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक बैठक जीडी ग्लोवल स्कूल करतालपुर में डीएम विशाल भारद्वाज की उपस्थिति एवं सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रिीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन अरविन्द कुमार वर्मा, प्रान्तीय महामंत्री द्वारा किया गया। मांग रखी गई कि कलेक्ट्रेट को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए ग्रेड वेतन उच्चीकरण का शासनादेश जारी हो। प्रदेश के लगभग 47 जनपदों के कर्मचारी प्रतिनिधि/पदाधिकारियों द्वारा उक्त बैठक में प्रतिभाग किया गया। आयोजक जनपद आजमगढ़ के प्रान्तीय संगठन मंत्री रमाकांत सिंह, जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव व जिला मंत्री प्रवीण कुमार राय द्वारा प्रान्तीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जनपद स्तरीय पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में प्रान्तीय पदाधिकारी सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष, अरविन्द कुमार वर्मा, प्रान्तीय महामंत्री, अजीत उपाध्याय, प्रान्तीय संयुक्त मंत्री, केन्द्रपाल सिंह, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कुमार मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय, राजीव श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तृतीय, रमाकांत सिंह, प्रान्तीय संगठन मंत्री प्रथम, संजय शर्मा, प्रान्तीय संगठन मंत्री तृतीय, ओमप्रकाश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष, श्री विनय कुमार सिंह, प्रान्तीय सम्प्रेक्षक, खजान सिंह, सांस्कृतिक एवं क्रीडा मंत्री, नरेन्द्र सिंह, प्रान्तीय मुख्य सचेतक, नीरू सिंह, प्रान्तीय प्रवक्ता, गोपीकृष्ण, प्रान्तीय कार्यालय सचिव, दुलीचन्द्र, प्रान्तीय प्रचारक एवं वरिष्ठ प्रतिनिधि सर्व श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, श्री सोहन सिंह, विमल सक्सैना, मण्डल अध्यक्ष आगरा नरेन्द्र भारद्वाज, जोनल अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बलिया कौशल कुमार उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंदौली जफर अहमद व प्रवीण राय, जिला मंत्री आजमगढ़ आदि के द्वारा विचार व्यक्त किये गये।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिये गये-प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा अधिवेशन की तिथि से आज तक लिये गये निर्णयों की सदन में उपस्थिति सभी पदाधिकारियों/सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति व करतल ध्वनि के साथ पुष्टि की गयी। 22 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु शासन को नोटिस दिया जाये कि एक माह के अन्दर मांगों का सम्मानजनक निस्तारण नहीं होता है, तो कर्मचारी आंदोलन के लिये वाध्य होगें। प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि कलेक्ट्रेट संवर्ग को विशिष्ठ प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए ग्रेड वेतन उच्चीकृत करने का शासनादेश अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर लम्वित है, जिसकी समस्त औपचारिकतायें पूर्ण हैं, को तत्काल जारी किया जाये। जनपदों में कलेक्ट्रेट संवर्ग के अधिकांश पद रिक्त हैं, को तत्काल भरा जाये। प्रशासनिक अधिकारी का पद राजपत्रित अधिकारी का पद है, को दृष्टिगत् रखते हुए उन्हें अधिकारी स्तर के कार्य आवंटित किये जायें, लिपिक संवर्ग का कार्य कदापि न लिया जाये। प्रशासनिक अधिकारी की प्राप्त होने वाली सुविधायें यथा वाहन, अर्दली आदि उपलब्ध कराये जायें। राजस्व परिषद स्तर पर लम्वित कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में परिषद स्तर से रूचि न लिये जाने तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही में शिथिलता वरते जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया तथा यह निर्णय लिया गया कि एक माह के अन्दर राजस्व परिषद स्तर पर लम्वित मॉगों/समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है, तो राजस्व परिषद के विरूद्व प्रभावी आंदोलन किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)