आजमगढ़: बुजुर्ग सहित दो दुष्कर्म आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिह ‘लल्ला’
आजमगढ़। सिधारी एवं रौनापार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपित को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। सिधारी थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ रविवार को दिन में जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र के समीप दुष्कर्म के मामले में आरोपी 70 वर्षीय बुजुर्ग को धर दबोचा। पकड़ा गया केदार यादव पुत्र स्व० पबारू यादव स्थानीय रामपुर माफी गांव का निवासी बताया गया है। इसी क्रम में रौनापार थाने की पुलिस ने बीते 14 अप्रैल को 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में नामजद एक आरोपी को रविवार की सुबह चांदपट्टी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बीते 14 जुलाई को 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की स्थानीय थाने में दर्ज कराई। पुलिस विवेचना में इस प्रकरण में कई लोगों के नाम प्रकाश में आए। जिनमें क्षेत्र के बिशेन का पूरा निवासी राम विजय पुत्र परशु यादव, रोशनगंज निवासी रामू पुत्र लालमन तथा अराजी नौबरार करखिया किता-प्रथम निवासी विजय यादव पुत्र हरिलाल व रामसरन पुत्र बुद्धिराम को नामजद किया गया था। रविवार की सुबह इस मामले में आरोपित रामविजय पुत्र परशु यादव चांदपट्टी बाजार स्थित तिराहे के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)