आजमगढ़: दहेज हत्यारोपी सास-ससुर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह क्षेत्र के सिविलका गांव में दबिश देकर दहेज हत्या के मामले में आरोपी सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
बताते हैं कि बिलरियागंज क्षेत्र के सिविलका ग्राम निवासी राहुल राजभर की 22 वर्षीय पत्नी अन्नू की बीते 9 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगाया मामले में मृतका के पिता इंतराम पुत्र स्व० भीकू राम निवासी स्थानीय ग्राम बरोही फतेहपुर तहरीर पर बिलरियागंज थाने में 10 मई को मृतका के पति राहुल राजभर, ससुर योगेंद्र उर्फ योगी राजभर एवं सास गीता देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजयप्रकाश मौर्य ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों के घर दबिश दी और घर पर मौजूद मिले योगेंद्र उर्फ योगी राजभर एवं उसकी पत्नी गीता देवी को गिरफ्तार किया।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)