सपा विधायक के भाई का मकान कुर्क, भतीजे गैंगस्टर का मुकदमा

Youth India Times
By -
0

बाराबंकी। बाराबंकी सदर के सपा विधायक धर्मराज यादव के भाई के मकान की कुर्की की गई है। भतीजे अर्जुन यादव पर गैंगस्टर का केस सतरिख थाना में दर्ज है। इसके कारण नगर कोतवाली के मुनेश्वर विहार कालोनी स्थित में स्थित आरोपी के पिता धर्मेन्द्र यादव के मकान को पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया। इस मकान का बाजार मूल्य करीब सवा करोड़ बताया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन का कहना है कि यह मकान आरोपी द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति से बना है। कार्रवाई के दौरान वहां पर मुनादी कराई गई व नोटिस चस्पा कर मकान को सील कर दिया गया।
पुलिस व प्रशासन को सतरिख क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन की सूचनाएं लगातार मिल रही थी। इस पर डीएम और तत्कालीन एसपी ने मौका मुआयना किया था। वहां के हालात देख कर दोनों अधिकारी हतप्रभ थे। दूर तक काफी गहरे व बड़े गड्ढे बन गए थे। इस पर एसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके आधार पर 8 अक्टूबर 2020 को खनन माफिया विनोद यादव, अर्जुन यादव, पंकज वर्मा, पंकज यादव व रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। अर्जुन यादव के पिता धर्मेंद्र यादव बाराबंकी सदर के विधायक के भाई हैं।
कुर्क कर लिया गया मकानरू आरोपी अर्जुन का मकान नगर कोतवाली के मुनेश्वर विहार कालोनी में है। मकान की जमीन आरोपी अर्जुन के पिता धर्मेंद्र के नाम है। पुलिस व प्रशासन का मानना है कि मकान का निर्माण आरोपी अर्जुन यादव द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई कमाई से हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने इस मकान की कुर्की के आदेश दिए थे। बुधवार की शाम को तहसील प्रशासन के अधिकारी सीओ सदर नवीन सिंह, सतरिख व नगर कोतवाली पुलिस के साथ मुनेश्वर विहार कालोनी पहुंचे। यहां मुनादी कराई गई। इसके बाद अर्जुन के आपराध के विषय में बताया गया। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। मकान को सील कर दिया और नोटिस चस्पा कर दिया। पीडब्लूडी द्वारा मकान की कीमत 96,46,950 निर्धारित की गई थी जबकि इसका बाजार मूल्य सवा करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)