आजमगढ़: खेलो इण्डिया सेन्टर कुश्ती के लिए चयन ट्रायल कल

Youth India Times
By -
0

नौ से 15 वर्ष के मध्य होनी चाहिए खिलाड़ियों की आयु, 30 खिलाड़ियों का होगा चयन
आजमगढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण की खेलो इण्डिया सेन्टर एक जनपद एक खेल के अन्तर्गत सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में कुश्ती खेल का खेलो इण्डिया सेन्टर स्थापित है। खेलो इण्डिया सेन्टर कुश्ती के लिए प्रशिक्षार्थियों का चयन/ट्रायल्स का आयोजन 23 जुलाई को तीन बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में किया जायेगा। बालक/बालिका खिलाड़ियों की आयु नौ से 15 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कुश्ती खेलो इण्डिया सेन्टर के लिए कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। जिसमें 50 प्रतिशत बालक एवं 50 प्रतिशत बालिकाओं का चयन किया जायेगा। एक वर्ग की संख्या पूर्ण न होने की स्थिति में दूसरे वर्ग के खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। खेलो इण्डिया सेन्टर कुश्ती के प्रशिक्षक गोविन्द यादव ने बताया कि चयन ट्रायल में इच्छकु लोग आधर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)