आजमगढ़: स्वदेशी के पथ पर चलना ही राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर को वास्तविक श्रद्धाजंलि-यशवंत सिंह

Youth India Times
By -
0

केवल चीन नहीं, अब विदेश निर्मित सभी सामानों का बहिष्कार जरूरी-विधानपरिषद सदस्य
श्री चंद्रशेखर ट्रस्ट पर 15वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई
आज़मगढ़। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि स्वदेशी के रास्ते पर चलकर ही भारत अपना पुराना गौरव हासिल कर सकता है। इसलिए देश के सभी दलों को चाहिए कि वह स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी के पथ पर ही चलने का सार्वजनिक रूप से संकल्प लें। उन्होंने कहा है कि इस रास्ते पर निरन्तर चलते रहना ही राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर को वास्तविक श्रद्धांजलि है। शुक्रवार को श्री चन्द्रशेखर ट्रस्ट रामपुर, जहानागंज में स्थित देश के प्रथम समाजवादी पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि गत सात वर्षों से सूबे के लोकतन्त्र सेनानी चीन निर्मित सामग्री का बहिष्कार आंदोलन चला रहे हैं। इसका व्यापक असर पड़ा है। लोग अब स्वतः प्रयास करते दिखते हैं कि वह चीन निर्मित समान न लें। उन्होंने कहा है कि चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार आंदोलन को अब व्यापक रूप देने का समय आ गया है। इसे लेकर लोकतन्त्र सेनानियों को विचार करना चाहिए और अपने इस बहिष्कार आंदोलन के तहत सीधे सीधे विदेश निर्मित सभी सामानों के बहिष्कार का निर्णय लेना चाहिए।
लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि जब से देश में माननीय नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में माननीय योगी आदित्य नाथ की सरकारें आईं हैं, सरकारी महकमों में स्वदेशी का चलन बढ़ा है लेकिन यह काम केवल सरकार और सरकारी महकमों के वश का नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी लोग अपने अपने स्तर पर फैसला लें कि विदेश निर्मित सामानों का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि इसके लिए हम लोगों को राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की तर्ज पर सीधे जनता के बीच निकलना होगा और लोगों को समझाना होगा कि विदेशी सामानों को उपयोग अपने देश को कमजोर करने जैसा कार्य है।
इस अवसर पर ट्रस्ट प्रबंधक बृजेश कान्दू, लाल बहादुर सिंह (लालू) प्रमुख रमेश कनौजिया, प्रतिनिधि अशोक पांडेय, बल्लू सिंह, सतीश सिंह, प्रमुख अरविंद सिंह, विजय बहादुर सिंह, वलिराम सिंह, राम अवतार जायसवाल, कमलेश राय, शमशेर सिंह, अजय सिंह, भूपेंद्र मिश्र, गोमती यादव, बंटी यादव केसरी, उदय शंकर चौरसिया, बंगाली यादव, राणा सिंह, अंजनी सिंह, शहजाद, दिलीप मिश्रा, विनोद सिंह, पंकज पासवान, दुर्गेश सिंह, श्री राम सिंह, गुड्डू सिंह (जमुआ), विजय कुमार सिंह भक्कू, बबलू राम, शिव प्रकाश चौबे, सागर सरोज आदि ने भी राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर को श्रद्धासुमन अर्पित किया और विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह की अपील पर संकल्प लिया कि हम लोग विदेश निर्मित सामानों का उपयोग करने से बचने की हर सम्भव कोशिश करेंगें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)