सपा विधायक पल्लवी पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ी

Youth India Times
By -
0

बेहोशी की हालत में लखनऊ के मेदांता में भर्ती
लखनऊ। कौशांबी की सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल बुधवार की शाम अपने घर पर बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। बेहोशी की हालत में ही उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ देर में जांच के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी होगा। पल्लवी के निजी सचिव ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल लाया गया था। वहीं समाचार चैनल के अनुसार उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। फिलहाल कितना ब्लॉकेज है इस बारे में पता नहीं चला है। पल्लवी पटेल पहली बार विधायक बनी हैं। उन्होंने यूपी सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन और अपना दल कृष्णा पटेल गुट की पल्लवी ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सपा के टिकट पर लड़ने के बाद भी पल्लवी लगातार अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। चार दिन पहले ही अपनी पार्टी की ओर से पिता सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने की तैयारियां की गई थीं। लेकिन इजाजत नहीं मिलने पर उनका पुलिस प्रशासन से टकराव और गिरफ्तारी हुई थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)