आजमगढ़: थाना दिवस पर 17 मामले आये सामने

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
सरायमीर-आज़मगढ़। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जन समस्याओं के समाधान हेतु थाना समाधान दिवस महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को सभी थानों पर आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में जन समस्याओं से रूबरू होने तथा इसके समाधान हेतु जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज स्थानीय थाना परिसर में पहुँच जन समस्याओं को जाना और जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही त्वरित व न्यायोचित समाधान का मातहतों को निर्देश दिया। निर्धारित समय अपरान्ह 2 बजे तक कुल 17 मामले दर्ज कराये गये। जिसको निस्तारण के लिए सम्बन्धित हल्का राजस्व निरीक्षक अधिकारियों को सौंपा गया है। सभी मामले राजस्व विभाग से सम्बन्धित थे। जिनकी मौके पर जाकर जांचोपरान्त तत्काल निस्तारण के आदेश जिलाधिकारी आज़मगढ़ द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा राजस्व निरीक्षकों से भूमि विवाद का रजिस्टर की मांग की गई। मौके पर मौजूद अधिकतर राजस्व निरीक्षक भूमि विवाद रजिस्टर उपलब्ध करा पाने में असमर्थ रहे। जिससे नाराज़ जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)