आजमगढ़: गेट का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के बकरे चोरी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-रमेश यादव
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोर गेट का ताला तोड़ कर चार बकरे उठा ले गए। बकरो की कीमत डेढलाख बताई जा रही है। लोगों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। पीड़ित ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी मोहम्मद तारिक पुत्र एकराम अहमद का घर से लगभग दो सौ मीटर दूर हाता है। जिसमे बकरे के साथ-साथ गाय भी पाला है। बकरीद के त्योहार को देखते हुए उसने कुर्बानी के लिए बकरा पाल रखा था। रोज की तरह व रविवार की रात हाते को बंद कर गेट में ताला लगा कर घर चला गया। सोमवार की सुबह गाय को खिलाने के लिए गया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। चारो बकरे चोर लेकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वहां काफी संख्या में भीड़ लग गई। पीड़ित ने बताया कुल चार बकरे थे जिसमें दो तोता पायरी बकरा और एक बरबरी बकरी के साथ एक उसका बच्चा भी था। जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख थी। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। थाना पहंुच कर अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)