आजमगढ़: मतदान केंद्र पर भगवा साड़ी में बीएलओ को देख भड़के लोग

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। लोकसभा सदर सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में गुरुवार को हो रहे मतदान के दिन नगर के एक मतदान केंद्र पर मतदाता पर्ची वितरण के ड्यूटी कर रही महिला मतदानकर्मियों (बीएलओ) को भगवा रंग की साड़ी में देख वहां मौजूद लोगों ने कड़ा ऐतराज दर्ज कराया। बाद में वस्त्र बदले जाने पर हंगामा शांत हुआ।
बताते हैं कि नगर के डीएवी कालेज पर बने मतदान केंद्र पर मतदाता पर्ची वितरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (बीएलओ) की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह एकसाथ भगवा साड़ी में ड्यूटी करने आईं कई महिला कर्मियों को देख वहां मौजूद अन्य विपक्षी पार्टियों के लोगों ने ऐतराज दर्ज कराते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर वहां पहुंचे एसडीएम सदर जेआर चौधरी से लोगों ने इस बात की शिकायत की। एसडीएम ने इसे आचार संहिता का उलंघन मानते हुए वहां मौजूद महिला कर्मचारियों को तत्काल परिधान बदलने का सख्त निर्देश दिया। वस्त्र बदले जाने के बाद लोग शांत हुए। इस संबंध में पूछे जाने पर एक बीएलओ ने कहा कि भगवा साड़ी पहनने से हम लोगों का किसी पार्टी के पक्ष में समर्थन करने की मंशा कत्तई नहीं थी, भगवा साड़ी हम लोगों को राष्ट्रीय पर्व जैसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहनने का निर्देश है। हम सभी ने लोकतंत्र के पर्व पर इस परिधान में ड्यूटी करने का मन बनाया और चले आए। ऐसा करने से यदि किसी को ठेस लगी हो तो हम सभी इस कृत्य के लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)