आजमगढ़ में बोले निरहुआ अखिलेश यादव मेरे भाई

Youth India Times
By -
0

केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
तीन सेट में दिनेश लाल निरहू के नाम से खरीदा गया पर्चा
आजमगढ़। केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर नगर अध्यक्ष अरविन्द के कुमार संयोजकत्व में आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में भाजपा नेता व भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मेहता पार्क में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव मेरे भाई हैं। उन्होंने मेरे लिए ही यहां से इस्तीफा दिया है। आजमगढ़ सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा।
अखिलेश ने कन्फर्म किया जीतेगा निरहुआ-
सपा प्रत्याशी के बावत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने बात साफ कर दी कि सदर लोकसभा का उपचुनाव निरहुआ ही जीतेगा। अखिलेश पर टिप्पणी करते हुए निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव भी देशभक्त हैं लेकिन वह अपनी जाति समुदाय के लोगों को बरगला कर गलत रास्ते पर लेकर चलते हैं। वह कभी जिन्ना की बात करते हैं तो कभी औरंगजेब की। कानपुर में हुए बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है इसके लिए जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होने चाहिए। बता दें कि अजीत पाण्डेय व उनके अधिवक्ता द्वारा तीन सेटों में दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम से पर्चा खरीदा गया।
उन्होंने कहा कि 2019 में उन्होंने आजमगढ़ सदर लोकसभा चुनाव लड़ा था और महागठबन्धन के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। जनता आज उम्मीद भरी नजरों से भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए तैयार बैठी है और अबकी बार सदर लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ही जितेगी। माल्यार्पण के दौरान स्वतंत्रदेव सिंह मुन्ना, हरिकेश यादव, बलराज सिंह, नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान, नगर अध्यक्ष अरविन्द कुमार, रवि सोनकर, विनीत सिंह रिशु, अमन गर्ग, दिवाकर सिंह, विजय कुमार, मोनू विश्वकर्मा, शोभित श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता, रवि चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)