आजमगढ़: रमाकान्त यादव व भाजपा नेता ने किया स्मृति द्वार का लोकार्पण

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-रमेश यादव
आजमगढ़। निज़ामाबाद तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद परिसर में सोमवार को नवनिर्मित स्व.पन्नालाल यादव स्मृति द्वार का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस दौरान सपा विधायक रमाकान्त यादव व भाजपा नेता विनोद राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्मृति द्वार का लोकार्पण किया।
मुख्य अतिथि विधायक रमाकांत यादव ने स्व. पन्नालाल यादव एडवोकेट के कुशल अधिवक्ता एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए देश के निर्माण एवं विकास में अधिवक्ता समाज की महती भूमिका को रेखांकित किया। उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह ने कहाकि पन्नालाल यादव एडोवोकेट कर्मयोगी थे। उन्होंने विधि व्यवसाय के साथ निजामाबाद में शिक्षा के लिए बहुत काम किया। वह जनता इण्टर कॉलेज आतापुर ओहनी के प्रबंधक भी थे। समाज और अधिवक्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 1998 में तहसील निजामाबाद की स्थापना से लेकर अब तक कुल आठ बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
भाजपा नेता विनोद राय ने कहाकि स्व.पन्नालाल अधिवक्ताओं और सामाजिक मुद्दों से जुड़े सवालों पर सबसे पहली कतार में खड़े होते थे। उनके वकालत जीवनकाल एवं उनके महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सुपुत्र द्वारा उनकी स्मृति को जीवंत रखने हेतु किए गए सार्थक प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रबन्धक संजय यादव ने कहाकि तहसील पर हर छोटे, बड़े सामाजिक, राजनीतिक कार्यों, समारोहों में उनकी उपस्थिति अनिवार्य रहती थी। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, राजेश यादव, संजय यादव, ख़लीकुज्जमा एडवोकेट, अवधेश यादव, मनोज राय, दयाराम यादव एवं तहसील बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)