पहले सोच लो, वो मेरी है और मेरी रहेगी

Youth India Times
By -
0

सिरफिरे आशिक ने दूल्हे के व्हाट्सअप पर भेजा मैसेज
कासगंज। एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने व्हाटसएप पर एक मैसेज भेजा और शादी का रिश्ता तोड़ने की धमकी दे दी। मैसेज में कहा कि, शादी से पहले सोच लो, वो मेरी है और मेरी रहेगी। लड़के वालों ने इस मैसेज की जानकारी लड़की वालों को दे दी। जिस पर पीड़ित परिवार भी हक्का बक्का रह गया। परिजनों ने फौरन पुलिस अधिकारियों को स्थिति बताई। युवक पर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जांच करते हुए तलाश शुरू कर दी गई है।
सिढ़पुरा इलाके के एक गांव के पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। तहरीर में पुलिस को बताया है कि, उन्होंने अपनी बेटी की शादी अलीगढ़ में तय कर दी थी। रिश्ता पक्का करने की सभी रस्में कर दी गईं। इसके बाद दोनों ओर से शादी की तैयारी शुरू की जा रही हैं। इसी बीच एक अंजान युवक ने लड़के वालों के घर वालों का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद व्हाटसएप कॉल करके एवं मैसेज भेजकर रिश्ता तोड़ने के लिए धमकी देने लगा। शादी करने पर लड़के वालों को अंजाम भुगतने तक की बात की गई। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि, इस घटनाक्रम से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है। उसने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिससे वह अपनी बेटी की शादी तय हुए परिवार के लड़के से कर सके। एसपी से मुलाकात नहीं होने पर इस मामले में दोपहर को पीड़ित पिता ने पूरी बात बताने के लिए तहरीर लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया के दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि, एक व्यक्ति उसने मिलने आए थे, उन्होंने अपनी बेटी की शादी से संबंधित मामले में जानकारी दी थी। इसके उपरांत वह वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने चले गये। कासगंज एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया, पीड़ित पिता की ओर से तहरीर मिलने पर उनकी मदद की जाएगी, जो भी आरोपित उनके परिवार या उनके बेटी के रिश्ते को बिगाड़ना चाह रहा है, उसकी जांच कराकर कार्रवाई तय की जाएगी। इस मामले में थाना पुलिस से भी जानकारी ली रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)