दरोगा ने किया महिला कांस्टेबल का रेप

Youth India Times
By -
0

बांदा। बांदा में पुलिस की छवि धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दरोगा ने शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल के साथ रेप किया। इसके बाद फरार हो गया और दूसरी शादी कर ली। मंगलवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। ये घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जहां पर तैनात दरोगा शिवाजी मौर्य पर आरोप है कि उसने अपने ही विभाग की महिला कांस्टेबल के साथ शर्मसार हरकत की। जब महिला को पता चला तो उसने शिकायत की।
पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से की। पुलिस वालों की इस हरकत पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी कुछ समय तक चुप्पी साधे रहे। मामले में लीपापोती करते रहे, लेकिन महिला कांस्टेबल ने भी आरोपी दरोगा को सजा दिलाने की ठान ली थी। इसके बाद महिला कांस्टेबल की तहरीर पर दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दारोगा शिवाजी मौर्य ने शादी का वादा करके लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद दरोगा का तबादला बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली में हो गया और उसी दौरान दरोगा ने शादी भी कर ली। महिला कांस्टेबल के मुताबिक, जब उसे यह बात पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने इसकी शिकायत की। बांदा के अपर एसपी लछमी निवास मिश्र ने बताया की एक महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
तहरीर पर दरोगा पर मुकदमा कर लिया गया था जिसके बाद से आरोपी दरोगा फरार था, अब दरोगा ने 70 दिन बाद खुद कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है, कोर्ट ने आरोपी दरोगा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)