आज़मगढ़ : तहसील बार चुनाव में अध्यक्ष पद के दो और मंत्री के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट- एस चतुर्वेदी
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील बार चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन अधिवक्ता सुनिल कुमार सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद शुक्रवार को होने वाले तहसील बार चुनाव में जहां अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता राजनाथ यादव और विरेंद्र पाण्डेय अब आमने- सामने होंगे। जबकि मंत्री पद के लिए विनोद कुमार एड० तृतीय,श्यामबिहारी और शिवानंद सिंह दावेदारी ठोकी हैं।
वहीं विभिन्न पदों पर अधिवक्ताओं को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिवंश यादव व राम कुँवर राम, सह मंत्री पद के लिए विपिन कुमार सिंह एवं जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश जोगिंदर, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार सिंह, लालजी यादव तथा सुनील कुमार सिंह के साथ ही सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर बजरंग राम, कहाऊ और इरफान खान चुन लिए गए।
इस आशय की सूचना चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी के सदस्य तेजप्रताप सिंह और अभिषेक सिंह (सोनू) ने दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)