आज़मगढ़ : दरोगा के जाते ही मनबढ़ों ने घर के बाहर बैठे किसान पर बोला हमला

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नरवां गांव में शनिवार की शाम करीब छह बजे विवाद सुलझाने गए दरोगा के जाते ही मनबढ़ों ने दरवाजे के बाहर बैठे किसान पर हमला बोल दिया। मनबढ़ किसान का चेहरा गमछे से ढंककर उसे मारपीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। शोरगुल सुनकर गांव वालों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि मनबढ़ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। जहां उसका इलाज चल रहा।
घायल अशोक विश्वकर्मा (45) पुत्र रामसेवक मेहनाजपुर थाने के नरवां गांव का निवासी है। अशोक के मुताबिक उसका पट्टीदार से बंटवारे का विवाद चल रहा। इस संबंध में दीवानी न्यायालय में केस भी चल रही। अशोक के मुताबिक उक्त विवाद के चलते विपक्षी पूर्व में तीन बार मारपीट कर चुके हैं। 25 अप्रैल को अशोक जिला मुख्यालय आए और एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। अशोक विश्वकर्मा का आरोप है कि शनिवार की शाम करीब छह बजे उनके आवास पर मेहनाजपुर थाने पर तैनात एक दरोगा समझाने के लिए आए थे। जैसे ही दरोगा गए कि मनबढ़ अपने साथ चार अन्य बदमाशों को लेकर हमला बोल दिया। अशोक के मुताबिक विपक्षी गमछे से उसका चेहरा ढंग कर साथ ले गए और कुछ दूर ले जाकर पीटने लगे। घर वालों के शोर मचाने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। जहां उसका इलाज चल रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)