आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Youth India Times
By -
0

दो अवैध असलहा, बाइक व प्रतिबंधित मांस बरामद
आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस द्वारा आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश शातिर गौ तस्कर हैं। उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मास, दो अवैध असलहा, कारतूस सहित दो बाइक बरामद हुई है।
सरायमीर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी ग्राम रामराय का पुरा स्थान से गुजरने वाला है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक पांडेय अपने हमराहियों सहित मौके पर मुस्तैद हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार चार लोगों को जब रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देख कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा चलाई गई आत्मरक्षार्थ गोली में एक बदमाश घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल सहित चारों बदमाशों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में घायल मो0 आमिर पुत्र मकसूद अहमद सा0 शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, जावेद अख्तर पुत्र शब्बीर अहमद सा0 शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, मो0 अब्दुल्लाह पुत्र मशरुफ अहमद सा0 शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़,मशरुफ अहमद पुत्र अब्दुल गनी सा0 शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो असलहा, कारतूस दो मोटरसाइकिल सहित 140 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)