आजमगढ़: एक दुष्कर्मी और तीन रोमियो छाप गये सलाखों के पीछे

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर व रानी की सराय थाना व जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपित रोमियो छाप तीन अभियुक्तों व दुष्कर्म के आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
रानी की सराय क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने स्थानीय जमालपुर भेलखरा गांव के रहने वाले तीन युवकों ने दो दिन पूर्व छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके कपड़े फाड़ने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार की सुबह पुलिस ने शंकरपुर चेकपोस्ट के समीप मौजूद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नदीम पुत्र मुमताज, नफीस अहमद पुत्र इलियास तथा आकिब पुत्र मुख्तार बताए गए हैं। वहीं जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान 9 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपित युवक को शनिवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया उपेंद्र कुमार उर्फ पाले पुत्र मोहित राम अजमतगढ़ कस्बे के महादेव नगर वार्ड का निवासी बताया गया है।
मेंहनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को दिन में सिंहपुर बाजार से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि मेंहनगर थाने में क्षेत्र के फिनहिनी ग्राम निवासी लक्ष्मण पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय के खिलाफ पीड़ित पक्ष द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सिंहपुर बाजार में मौजूद है। सूचना पाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)