लव मैरिज का खौफनाक अंत: भाइयों ने बहन के परिवार पर बरसाईं गोलियां

Youth India Times
By -
0

विवाहिता की मौत, पति, सास, देवर गंभीर रूप से घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लव मैरिज करने से नाराज भाई और उसके परिजनों ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने विवाहिता के पति, सास, देवर को भी गोली मारी जिसके बाद सभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता के पति की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।
घटना मंगलवार शाम चार बजे की है। मैनपुरी के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी करन पुत्र प्रेमपाल गोस्वामी ने मोहल्ले की ही रहने वाली कोमल के साथ प्रेम विवाह किया था। 20 अप्रैल को मां विनीता की रजामंदी से कोमल और करन की शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज में हुई थी। शादी के बाद कोमल अपने पति करन के साथ मैनपुरी आ गई। मंगलवार को इस शादी से नाराज कोमल का भाई करन और उसके परिजन घर में घुस गए और कोमल की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कोमल के पति करन, सास पिंकी (45 वर्षीय) और देवर रॉकी (25 वर्षीय) को भी गोली मारी। बताया गया है कि लड़की पक्ष चिक जाति का है और लड़का पक्ष गोस्वामी है। लड़की पक्ष जाति दूसरी होने पर नाराज था। मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि प्रेम विवाह को लेकर कोमल की हत्या की बात सामने आयी है। पुलिस माहौल पर नजर रखे हुए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)