मऊ: शिक्षा ही मनुष्य को सही रास्ता दिखाती है- रामविलास चौहान

Youth India Times
By -
0


स्कूल चलों अभियान का हुआ शुभारम्भ
रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
मऊ। स्कूल चलों अभियान की शुरूआत श्रावस्ती जनपद से मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जिसका सचिव प्रसारण एलईडी के माध्यम से जनपद में समस्त विद्यालयों में देखा गया। जनपद के नगर क्षेत्र कम्पोजिट विद्यालय ख्वाजाजहांपुर में मुख्य अतिथि विधायक मधुबन रामविलास चौहान, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष सिंह, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज तिवारी, डी0सी0 अमित श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार एवं विद्यालय के बच्चें एवं बच्चांे के अभिभावकों द्वारा मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया। प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा की बच्चियों द्वारा सरस्वती बन्दना एवं स्वागत गीत सुनाया गया। विधायक रामविलास चौहान द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि स्कूल चलों अभियान वर्ष 2017 से चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत प्रदेश में दो करोड़ बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह स्कूल चलों नामांकन अभियान 30 अप्रैल 2022 तक चलेगा। उन्होनें बताया कि शिक्षा हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा है, शिक्षा ही जनपद के प्रत्येक नागरिक को सही रास्ता दिखा सकती है, शिक्षा से प्रत्येक बच्चों को जोड़ना हमारा परम कर्तव्य है। स्कूल चलों अभियान के तहत घर-घर जाकर शिक्षा के प्रति अभिभावकों एवं बच्चों को जागरूक कर स्कूल जाने के लिए बच्चों को प्रेरित करेगें। विधायक द्वारा कम्पोजिट विद्यालय ख्वाजाजहांपुर में नन्दनी का अपने हाथों नामांकन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष सिंह ने कहा कि स्कूल चलों अभियान चलाये जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस अभियान के तहत लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है। इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष कृष्णानन्द राय, एआरपी चन्द्रधर राय, एसआरपी अरविन्द पाण्डेय, मिशन प्रेणा सारथी रामनाथ उपाध्याय एवं विद्यालय के बच्चें एवं बच्चांे के अभिभावक सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकासखंड में भी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक राजेंद्र कुमार ने नारी शिक्षा को रेखांकित करते हुए बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल देने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य संसाधन समूह के सदस्य जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने किया। मुख्य रूप से एआरपी नदीम अहमद खान, राजेश कुमार, ओम प्रकाश ओझा, कमलेश कुमार, सुभाष चंद, सीमा सिंह, मंजू चौरसिया, परवीन बानो, रीता त्रिपाठी, अंजूम अफ्शां, निशात बानो तथा विंध्यवासिनी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)