आजमगढ़: शादी के झांसे में गवां बैठी आबरू, दगाबाज प्रेमी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। प्रेमजाल में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए प्रेमिका की इज्जत लूट कर शादी से इनकार करने वाला दगाबाज प्रेमी शुक्रवार को कानून के शिकंजे में फंस गया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर ग्राम निवासी अपने प्रेमी शनि यादव पुत्र रामाश्रय के खिलाफ मुकामी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दगाबाज प्रेमी शनि शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मन भर जाने पर प्रेमी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शनिवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्याम सिंह को सूचना मिली की उपरोक्त मामले में वांछित आरोपी शनि यादव क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में मौजूद है। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)