आजमगढ़: हिंसक संघर्ष में ईनाम घोषित अपराधी ने न्यायालय में किया समर्पण

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले के अपराध जगत में भी अब योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का खौफ नजर आने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को निजामाबाद क्षेत्र में लगभग 6 वर्ष पूर्व होली के अवसर पर दो वर्गों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के दौरान मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर फायरिंग करने वाला ईनाम घोषित अपराधी पुलिस कार्रवाई के भय से न्यायालय में समर्पण कर दिया।
जिले के निजामाबाद थाना अंतर्गत खुदादादपुर ग्राम निवासी आरिज पुत्र खालिद पर दंगे के दौरान पुलिस पर फायर करने का आरोप लगा था। घटना विगत 14 मई 2016 को हुई थी। इस घटना के दौरान एक अधिकारी गोली लगने से घायल हुए थे। इस बाबत चिन्हित किए गए आरोपी के खिलाफ निजामाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी आरिज फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। इस अपराधी के ऊपर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25000 का ईनाम घोषित किया गया था। हाल ही में उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश जारी किया गया था। इन दिनों अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के भय से आरोपी आरिज ने शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)