आजमगढ़: श्रद्धा पूर्वक मनी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती

Youth India Times
By -
0

जगह-जगह हुए विविध आयोजन
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री डा० भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती जनपद में गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला मुख्यालय पर नेहरू हाल सभागार में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर ने सदैव समतामूलक समाज की स्थापना की बात पर जोर दिया। देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए आज हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के साथ अखिलेश मिश्र गुड्डू, राजेश सिंह महुवारी सहित कई भाजपा नेताओं ने मेहता पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनाया गया। कांग्रेस जनों ने डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कार्यकारी अध्यक्ष ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में दलितों के साथ भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही किसानों, महिलाओं एवं श्रमिकों के अधिकारों का पुरजोर तरीके से समर्थन किया। डा० अंबेडकर हम लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं। कांग्रेस के जिला सचिव अजीत राय ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि भारतीय महापुरुषों में डॉक्टर अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे। इस मौके पर बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, ओमकार पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी, राजबली राम, देवमुनि राजभर, शीला भारती, अब्दुल रहमान, सुधाकर पाठक, ओमप्रकाश यादव, यशवंत सिंह, शम्भू शास्त्री आदि उपस्थित रहे। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह डॉक्टर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कस्बे से निकाली गई शोभायात्रा मुस्तफाबाद ग्रामसभा अंतर्गत अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)