मऊ: अपराध व अपराधियों पर रखें पैनी नजर- डीआईजी

Youth India Times
By -
0

दोहरीघाट थाने का निरीक्षण, दिए निर्देश
रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
मऊ। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार ने बुधवार को दोहरीघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में आम पौधा लगा कर लोगो को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। बुधवार की सुबह 11 बजे डीआईजी अखिलेश कुमार थाना परिसर में पहुंचे। जहां पुलिस कर्मियों ने सलामी देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के साथ थाने की बिल्डिग, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, लंबित वाहनों का रखरखाव, थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्पडेस्क आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उसे दूर करने का निर्देश दिये। वही आपराधिक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए डीआईजी अखिलेश कुमार ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को अपराध व अपराधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिये। तत्पश्चात थाने में मौजूद सिपाहियों व उपनिरीक्षकों से भी उन्होंने एक-एककर उनकी समस्याओं की जहां जानकारी ली वहीं उन्हे पुलिस मैनुअल से संबंधित दिशा निर्देश भी दिये। थाने के अभिलेखों आदि को देखने के बाद वे क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठकर करके पुलिस सेवा को और बेहतर बनाने का सुझाव मांगा। क्षेत्रीय लोगो से मिले सुझाव व शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया। इस दौरान पंकज मद्धेशिया, विकास वर्मा, सोमनाथ वर्मा, सूरज जयसवाल, आकाश राय, मोनू राय, यशवंत कुमार सहित लोग रहे।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)