आजमगढ़: आग से आधा दर्जन मंडईया खाक

Youth India Times
By -
0

दो बकरियां सहित एक भैंस के बच्चे की मौत
आजमगढ़। बढ़ती गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांगेपुर मठिया गांव में आज अपरान्ह अज्ञात कारणों से लगी आग में जल कर दो बकरियां एवं एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई, वहीं दो भैंस, एक बकरी एवं एक महिला बुरी तरह झुलस गए और आधा दर्जन रिहायसी मंड़ईया जलकर खाक हो गई साथ ही चंद्रशेखर यादव पुत्र माझा यादव के घर में रखा डेढ़ लाख रुपया नगद और लगभग 2 लाख का गहना भी आग की भेंट चढ़ गया, वहीं खाने पीने का पूरा सामान भी जलकर राख हो गया। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था की जो लोग कपड़ा पहने थे उसे छोड़कर उनके पास और कुछ शेष नहीं बचा है। समाचार के अनुसार अपराह्न लगभग 3 बजे रौनापार थाना क्षेत्र के गांगेपुर मठिया गांव में सड़क की तरफ से चंद्रशेखर यादव पुत्र माझा यादव के आवासीय मंड़ई में आग लग गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। जिसकी चपेट में आकर जयराम यादव पुत्र बलवंत के तीन मंड़ई, राजनाथ की दो मंडई एवं जगन्नाथ की तीन मंडईयां और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

मंडई में घर बनवाने के लिए चंद्रशेखर यादव ने डेढ़ लाख रुपया नगद रखा था और लगभग 2 लाख का गहना के साथ गृहस्थी का सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पशुओं को बचाने के चक्कर में राजनाथ की पत्नी 55 वर्षीय शांति देवी बुरी तरह झुलस गईं। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, सीओ सगड़ी महेंद्रनाथ शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग में झुलसकर दो बकरी एवं एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई है वहीं 2 भैंस एवं एक बकरी घायल हुए हैं। सभी पीड़ित परिवारों को अनुमन्य सहायता राशि और राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद यादव ने बताया कि पीड़ितों को दो-दो बोरा चावल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)