आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिल बताई जिले की समस्या

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद की दस विधानसभा सीटों पर हाल में हुए चुनाव में भाजपा की एकमात्र सीट भी पार्टी के हाथ से निकल गई और यहां एम-वाई (मुस्लिम-यादव) फैक्टर के चलते सभी सीटों पर सपा गठबंधन कब्जा जमाने में सफल रहा लेकिन भाजपा के बढ़ते जनाधार से सूबे की सत्ता संभालने वाली सरकार को संतोष है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भूमि विकास बैंक के चेयरमैन व दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अरविंद सिंह मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मिलकर उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर विजय की बधाई दी। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अरविंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को जनपद की समस्याओं को अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार गठन के बाद समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने आजमगढ़ -मऊ विधान परिषद के अधिकृत उम्मीदवार अरुणकांत यादव को जिताने के लिए ग्राम पंचायतों के सम्मनित प्रधानों, सदस्य क्षेत्र पंचायतों व नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के सदस्यों से सम्पर्क कर उन्हें सरकार की नीतियों को बताते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)