आजमगढ़: रमाकान्त यादव ने दाखिल किया नामांकन, देखें वीडियो

Youth India Times
By -
0

पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा की सरकार-रमाकान्त
आजमगढ़। आज फूलपुर-पवई से सपा प्रत्याशी रमाकान्त यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए रमाकान्त यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। विकास को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किये गये विकास से हमारे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो गयी, किसानों की फसल बर्बाद हो गयी और बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गयी है। फूलपुर-पवई से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक इस्ताफी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनकी पार्टी में आस्था है और जो समाजवादी हैं वह आज भी मेरे साथ हैं। जनता पूरी तरह अखिलेश की नीतियों में विश्वास करती है। इस बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)