आजमगढ़: सपा सगड़ी विस के केन्द्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Youth India Times
By -
0

सपा का परचम लहरायेगा और सगड़ी में विकास की गंगा बहेगी-डा0 एचएन सिंह पटेल
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
लाटघाट। समाजवादी पार्टी के सगड़ी विधानसभा का केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन सपा प्रत्याशी डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। डॉ एच एन पटेल ने सभी बूथ अध्यक्षों, सैक्टर अध्यक्षों व सेक्टर पर्यवेक्षकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ एच एम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा और सगड़ी विधानसभा अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष की आशीर्वाद प्राप्त हुआ है जो सगड़ी के विकास के लिए हमेशा आगे रहेगा। वर्तमान सरकार ने किसान मजदूर गरीब शोषित समाज का शोषण किया है। गन्ना किसानों के भुगतान नहीं किया। भ्रष्टाचार अपराध चरम पर है और वर्तमान सरकार के विधायक द्वारा सगड़ी विधानसभा में एक भी कार्य ऐसे नहीं किया गया जिसकी चर्चा की जाए। यह सगड़ी विधानसभा विकास से अछूता है। सगड़ी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला तो बिकास की गंगा बहेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सगड़ी विधानसभा के देवारांचल बाढ़ से होने वाली तबाही और उससे नुकसान की भरपाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। विधानसभा में अवसर मिला तो सगड़ी का भरपूर सहयोग किया जाएगा और किसानों गरीबों के मदद के लिए आगे आएंगे। इस सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पुल सभी कार्यों में विफल रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव ने किया। सगड़ी विधानसभा के तमाम नेता व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)