आजमगढ़: कांग्रेस पार्टी एक मिशन है-रमेश चंद

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-राजू कुमार
आजमगढ़। अतरौलिया विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद दुबे प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कांग्रेस पार्टी एक मिशन की पार्टी है जो हमेशा गरीब लाचार व मजबूर सभी जाति धर्मों की राजनीति करती है। इस पार्टी में सभी धर्म जातियों का सम्मान है कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा देश के विकास के लिए कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी की ही देन है आजादी के बाद से देश विकास की उस गति से कार्य किया। हवाई जहाज से लेकर के सुई तक का निर्माण कांग्रेस के समय हुआ है देश को विकास की रफ्तार से देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है देश व प्रदेश के सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं बेरोजगारों किसानों को ठगने का काम किया है इनके पास बेरोजगारों के लिए किसी तरह का रोजगार नहीं है युवा बेरोजगार होता जा रहा है किसान परेशान है छुट्टा पशु उस की फसलें चट कर जा रहे हैं। प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। हर मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विफल है जनता बदलाव चाहती है आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से खदेड़ने का काम करेगी प्रदेश में प्रियंका जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी युवा बेरोजगार गरीब मजदूर तभी सब के हितों का कार्य होगा। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्र ने भी अपने विचार रखें इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता विनीत रंजन भाजू राम यादव सत्येंद्र उपाध्याय विंध्याचल चौबे 63 राम शैलेंद्र सिंह दिनेश त्रिपाठी उमेश चंद दुबे सुरेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)