आजमगढ़: लेखपाल दंपती हत्याकांड- आरोपियों को शरण देने वाला ईनामी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। तरवां थाने की पुलिस ने क्षेत्र के पित्थौरपुर गांव में बीते वर्ष 28 नवंबर की रात हुई लेखपाल दंपती की हत्या में शामिल आरोपियों को शरण देने वाले 25000 के ईनामी शरणदाता को पल्हना- मेंहनगर तिराहे से गिरफ्तार किया है।
तरवा थाना क्षेत्र के पुत्र और पुर गांव में 28 नवंबर की रात निर्माणाधीन मकान में सो रहे चकबंदी लेखपाल रामनगीना राम व उनकी पत्नी मंशा देवी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इससे घटना को अंजाम देने में शामिल रही मृतक दंपति की पुत्रवधू व उसके प्रेमी समेत आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हत्यारोपियों को शरण देने वाले युवक को पुलिस ने चिन्हित किया और उसकी तलाश में जुट गई। शरणदाता के फरार होने की दशा में पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25000 का इनाम घोषित किया था। फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार की सुबह जानकारी मिली कि वह पल्हना- मेंहनगर तिराहे पर मौजूद है। दिन के करीब 11 बजे पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां मौजूद ईनामी शरणदाता को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया ईतेंद्र उर्फ बबलू यादव पुत्र रामसकल यादव कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित रूपाली कालोनी का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)