आजमगढ़ : शिव शक्ति कलेक्शन का भव्य शुभारंभ

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। नगर के मातबरगंज स्थित शिव शक्ति कलेक्शन का भव्य शुभारंभ बुधवार को रमा हास्पिटल की चिकित्सिका डा खुशबू सिंह द्वारा फीता-काटकर किया गया। इस दौरान शिव चर्चा के मनमोहक गीतों के माध्यम से आंगतुकों का स्वागत किया गया।
शुभारंभ के दौरान डा खुशबू सिंह ने कहा कि महिलाओं के परिधानों की एक से बढ़कर एक रेंज का जिस तरह से समावेश किया गया है, उससे शिवशक्ति कलेक्शन जल्द ही प्रत्येक महिलाओं की पहली पंसद बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जो वैरायटी आपको दिल्ली, लखनऊ जैसे महानगरों में मिलेगी उस वैरायटी के कपड़े इसी दुकान के माध्यम से जनपद वासियों को मिल जाएगा। इस आकर्षक कलेक्शन के लिए प्रोपराइटर अनीता सिंह की तारिफ करते हुए उन्हें बधाईयां दी।
सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए अनीता हेमेन्द्र सिंह ने कहा कि अपने दुकान के रेंंज के माध्यम से आजमगढ़ की महिलाओं को फैशन में कहीं से भी पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने सभी से एक बार सेवा का मौका देने की अपील किया।
शुभारंभ के दौरान सावित्री कुंवर, अमितलता सिंह, निरूपमा पाठक, सुमन सिंह, पूजा वर्मा, दिशा सिंह, आनंद मिश्रा, विजय यादव, प्रवेश सिंह, प्रियंका वर्मा, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)