मुख्यमंत्री जी मेरी जान बचाओ, इंजीनियर ने वीडियो भेजकर लगाई गुहार

Youth India Times
By -
0

बोला दरोगा ने पहले पत्नी को हड़प लिया, अब पिस्टल लेकर हत्या करने के लिए तलाश रहा
लखनऊ। राजधानी में दरोगा ने इंजीनियर की पत्नी को प्रेमजाल में फसाया और विरोध करने पर उसकी हत्या करने की साजिश रच डाला। पीड़ित इंजीनियर जान बचाने के लिए शहर से दूर अपने छुपा हुआ है। सोमवार देर रात उसने वीडियो भेजकर मुख्यमंत्री, गृह सचिव और डीजीपी से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। पीड़ित इंजीनियर का कहना है कि उसने दरोगा मनोज कुमार सिंह को पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में अपने ही घर मे पकड़ा। इसकी शिकायत डीजीपी से लेकर पुलिस कमिश्नर तक की। लेकिन दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई उल्टा इसकी जनाकारी होने पर दरोगा अपने गुंडे लेकर उसकी हत्या करने के लिए उसे तलाशने लगा। उसके बहकावें में आई पत्नी भी उसके साथ साजिश में शामिल है। पीड़ित इंजीनियर के मुताबिक उसने शुक्रवार को डीजीपी और शनिवार को पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया था। शनिवार को वो चिनहट स्थित ऑफिस गया हुआ था। रात करीब 9 बजे वो ऑफिस से निकला तो दरोगा मनोज सिंह और उसके करीब आधा दर्जन साथियों ने उसे घेर लिया। उनके साथ उसकी पत्नी भी थी। सभी मे मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। तभी से दरोगा पिस्टल लेकर उसके पीछे पड़ा हुआ है। इंजीनियर का कहना है कि दरोगा मनोज सिंह के डर से वो शहर से दूर एक दोस्त के कमरे पर छिपा हुआ है। वो अपनी लोकेशन नही बता सकता वरना दरोगा वहाँ पहुँचकर उसकी हत्या कर देगा। उसका कहना है कि कार्रवाई नही हुई तो या तो दरोगा उसकी हत्या कर देगा या वो खुद आत्महत्या कर लेगा। उसका कहना है कि दरोगा ने पहले पत्नी को हड़प लिया अब उसकी जान लेना चाहता है। वह वर्दीवाला गुंडा है। डीसीपी पूर्वी अमित आनंद का कहना है कि दरोगा पहले उनके चिनहट थाने में तैनात था। लेकिन कुछ दिनों पहले उसका ट्रांसफर बनारस हो गया। वहां से उसे डीजीपी कार्यालय में संबद्ध किया गया है। पूरे मामले की उसके खिलाफ कार्रवाई अब उनके अधिकार क्षेत्र में नही है। डीसीपी का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट बनारस पुलिस कमिश्नर को भेज दी गयी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)