आजमगढ़: सहारा समूह और पर्ल कंपनी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

Youth India Times
By -
0

60 हजार करोड़ गबन की आरोपी कंपनियों ने 25 करोड़ जनता का 24 हजार करोड़ लूटा-आशुतोष
प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा केंद्र सरकार की मनसा और लुटेरों के इरादे कर दिये जायेंगे नेस्तनाबूद

आजमगढ़। गरीबों के साथ संगठित लूट करने वाली फर्जी कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर मेहनतकश लोगों के हक ओ हुकूक के लिए लड़ेगी सहारा समूह और पर्ल कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रविवार शाम उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आशुतोष द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि जहां पर उन कंपनियों के ऊपर साठ हजार करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है वही सहारा ने उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों का लगभग 24000 करोड रुपये लूट लिया है। इन कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस 4 जनवरी 2022 को जिला मुख्यालयों पर गरीबों के घर पड़ी डकैती का खुला विरोध करेगी। केंद्र सरकार पूजी पतियों के साथ साथ ठगी करने वाली और लूटने वाले कंपनियों की भी मार्गदर्शक बनी हुयी है। केंद्र सरकार की मनसा और लुटेरों के इरादे नेस्तनाबूद कर दिये जायेंगे। श्री द्विवेदी ने सेबी की कार्यशैली को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सेबी के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय ने भी कहा था कि 2015 में 3 महीने के अंदर ठगी के शिकार हुए लोगों का पैसा वापस कराया जाय लेकिन अभी तक गरीबों के साथ न्याय नहीं हो सका अब पानी सर से ऊपर गुजर चुका है गरीब अपनी गाढ़ी कमाई के लिए दर-दर भटक रहा है सरकार इन कंपनियों की सहयोगी बनी हुई है कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा गरीबों के साथ रहा है आज भी जिनके साथ अन्याय हुआ है उनकी आवाज सड़क से संसद तक बुलंद की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)