आजमगढ़: यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाया निःशुल्क रिफ्लेक्टर

Youth India Times
By -
0

नियमों के उल्लंघन में 85 वाहनों का चालान
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। घने कोहरे के चलते होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले की यातायात पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया। इस दौरान पुलिस ने बगैर हेलमेट और सीटबेल्ट लगाए वाहनों का संचालन करने, गलत तरीके से नंबरप्लेट लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पचासी वाहनों का ई-चालान किया गया। इस संबंध में यातायात प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तमाम वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर लगाया गया। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट तथा रिफ्लेक्टर टेप की अनिवार्यता और आवश्यकता पर भी बल दिया गया। अभियान में संतोष सिंह, धनंजय शर्मा सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)