आजमगढ़: सेवानिवृत्त दरोगा सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं चन्द्रमा यादव को दी गई भावभीनी विदाई

Youth India Times
By -
0


प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने श्रीरामचरितमानस और अंगवस्त्र किया भेंट
आजमगढ़। न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त होने के साथ साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त दरोगा सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं चन्द्रमा यादव को श्रीरामचरितमानस और अंगवस्त्र भेंट किया गया। भावभीनी विदाई दी गई।
न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मी उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा और उपनिरीक्षक चन्द्रमा यादव रहें। सोमवार को सेवानिवृत्त होने के बाद शाम को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजन किया। जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया। विदाई समारोह के श्रीरामचरितमानस और अंगवस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों की आँखे नम पड़ गयी थी। मौजूद कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर कर भावभीनी विदाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)