आजमगढ़: भारत मां की गोद में सोया आजमगढ़ का लाल

Youth India Times
By -
0

सेना का जवान नगेन्द्र यादव दो भाईयों में था बड़ा, छोटा भाई भी सेना में भर्ती की कर रहा तैयारी
आजमगढ़। आजमगढ़ का एक और लाल देश का सैनिक आज भारत मां की गोद में सो गया। बीती रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब होने से उसे आर्मी बेस के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली पूरे गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाने के शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नगेन्द्र यादव उर्फ रिंकू उम्र 32 वर्ष पुत्र गोरख यादव आर्मी में तैनात था। वह पंजाब प्रांत के भटिंडा यूनिट में था। परिजनों के अनुसार रविवार की रात उसकी तबीयत खराब होने से उसे आर्मी बेस के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। आज रविवार की सुबह आर्मी बेस से फोन द्वारा घर पर उसकी मौत की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घर सहित पूरे गांव में मातम छा गया। बता दें कि नगेन्द्र दो भाईयों में बड़ा था। छोटा भाई भी सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। उसके पिता घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। नगेन्द्र के पास एक बेटा 7 साल और एक बेटी 4 साल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)